छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती राज्योत्सव में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र, उमड़ी दर्शकों की भीड़

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 से 5 नवंबर 2025 तक भव्य रजत जयंती राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

रजत जयंती राज्योत्सव में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र, उमड़ी दर्शकों की भीड़राज्योत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिक, पर्यटक और विद्यार्थी पहुंचकर पर्यटन मंडल के अधिकारियों से छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। पर्यटन बोर्ड के अंतर्गत संचालित सुंदर रिसॉर्ट्स, होमस्टे और इको-जोन की जानकारी लेकर कई लोग वहीं पर बुकिंग भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button