
श्रीनगर में शुक्रवार रात एक पुलिस थाने में जब्त किए गए विस्फोटकों के ढेर में अचानक बड़ा धमाका हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक भारी मात्रा में बरामद अमोनियम नाइट्रेट पुलिस स्टेशन में रखा था। जांच के दौरान अचानक इसमें विस्फोट हो गया। मृतकों में पुलिस टीम और जांच में शामिल अधिकारी दोनों शामिल हैं।
घायलों को सेना के बेस अस्पताल और अन्य मेडिकल संस्थानों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर चुके हैं।




