छत्तीसगढ़राज्य

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के करोल क्षेत्र में वीरवार दोपहर अमरनाथ यात्रियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। सुरक्षाबलों, पुलिस और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की मुस्तैदी व त्वरित कार्रवाई से बस में सवार 47 यात्रियों व चालक और परिचालक सहित सभी 54 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान के श्रद्धालुओं को लेकर यह स्लीपर बस (आरजे27पीसी-9921) श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी। करोल के पास अचानक बस का एक टायर फट गया और देखते ही देखते गाड़ी में तेजी से आग भड़क उठी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, सिविल क्विक रिस्पांस टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया और आग के पूरी बस को चपेट में लेने से पहले ही यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में कोई श्रद्धालु घायल नहीं है।

Related Articles

Back to top button