मध्यप्रदेशराज्य

बरगी डैम हादसा: मौत भी न तोड़ सकी ममता का बंधन, सीने से चिपके मिले मां-बेटे के शव।

जबलपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरगी डैम में आए अचानक तूफान ने कई हंसते-खेलते परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। गुरुवार शाम को हुए इस दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद शुक्रवार सुबह जब रेस्क्यू टीम ने पानी के भीतर से शवों को निकालना शुरू किया, तो एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसे देखकर बचाव दल के सदस्यों के हाथ भी कांप गए।

ममता की आखिरी जीत मलबे और पानी के बीच फंसी एक महिला (मरिना मैसी) का शव मिला, जिसने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी। लेकिन रूह कंपा देने वाली बात यह थी कि उस मां ने अपने 4 साल के मासूम बेटे (त्रिशान) को अपने सीने से इस कदर कसकर चिपका रखा था कि मौत के घंटों बाद भी दोनों अलग नहीं हुए। ऐसा लग रहा था मानो मां अपनी आखिरी सांस तक लहरों से लड़ती रही ताकि अपने कलेजे के टुकड़े को डूबने से बचा सके।

Related Articles

Back to top button