
रायपुर के मध्य शैक्षणिक सहयोग स्थापित करने हेतु एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध, प्रशिक्षण तथा प्लेसमेंट के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर के प्राचार्य डॉ. तपेश चन्द्र गुप्ता एवं शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय, भाठागांव, रायपुर की प्राचार्य डॉ. रेणु माहेश्वरी ने कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और तकनीकी कार्यक्रमों का आयोजन भी संयुक्त रूप से किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आशा व्यक्त की है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. विनीता अग्रवाल, डॉ. अखिलेश जाधव, डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. एल. एन. वर्मा एवं श्रीमती अदिति भगत उपस्थित रहे।
(डॉ. रेणु माहेश्वरी)
प्राचार्य
शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय
भाठागांव, रायपुर
(डॉ. तपेश चन्द्र गुप्ता)
प्राचार्य
शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय




