
b रेलवे प्रशासन द्वारा चकरभाठा में दिनांक 30 एवं 31दिसम्बर को आयोजित चालीसा महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थायी ठहराव रायपुर मंडल के चकरभाठा स्टेशन में 02 मिनट के लिए दिया गया है । ठहराव की सुविधा 30 एवं 31 दिसम्बर, 2025 को केवल 02 दिनों के लिए दिया गया है ।
चकरभाठा स्टेशन में ठहराव वाली गाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है :-
1- 30 एवं 31 दिसम्बर, 2025 को गाड़ी संख्या 18239 गेवरा रोड- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 21:06 बजे पहुंचेगी तथा 21:08 बजे रवाना होगी ।
2- 30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 06:39 बजे पहुंचेगी तथा 06:41 बजे रवाना होगी ।




