छत्तीसगढ़राज्य

साईबर ठगी : रिटायर्ड बैंक अफसर से 21 लाख की धोखाधडी, दो गिरफ्तार

जगदलपुर में बस्तर पुलिस ने साईबर ठगी करने वाले फ्राड आरोपियों को धर दबोचा है। इस साइबर फ्रॉड के मामले में दो आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार कर जगदलपुर लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, एटीएम सहित एक सीड को बरामद किया गया है। जिसमे कई लोगो के नाम और उनका डेटा मौजूद है। वहीं दोनो आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

बता दें, जगदलपुर के रहने वाले एक रिटायर्ड बैंक अफसर से उनके प्रीमियम रिन्युवल को लेकर काल किया गया था और कहा गया था कि, उनका रिन्युवल जमा करते ही उनका प्रीमियम चालू हो जाएगा। उनके ये भी कहा गया था कि, एक मुश्त राशि मिल जाएगी। फिर उन्हें एक अकाउंट दिया गया। जिसमे राशि भेजने की बात कही गई थी। जिसके बाद बैंक अफसर ने राशि भेजना शुरू किया।

Related Articles

Back to top button