छत्तीसगढ़राज्य

ITR फाइल करने वालों के लिए बड़ी अपडेट, करदाता e-Filing पोर्टल से कर सकेंगे इनकम टैक्स रिटर्न

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले करोड़ों taxpayers के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Income Tax India ने जानकारी दी है कि Assessment Year 2026-27 के लिए ITR-1 और ITR-4 की Excel Utility और Online Filing सुविधा शुरू कर दी गई है। अब करदाता सीधे e-Filing पोर्टल पर जाकर अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर सकेंगे।

इनकम टैक्स इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि AY 2026-27 के लिए ITR-1 और ITR-4 की ऑनलाइन फाइलिंग और Excel Utility अब taxpayers के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट के बाद लाखों नौकरीपेशा और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है।

ITR-1 फॉर्म मुख्य रूप से सैलरी पाने वाले कर्मचारियों और छोटे निवेशकों के लिए होता है, जबकि ITR-4 का उपयोग छोटे व्यापारी और presumptive taxation scheme वाले taxpayers करते हैं। पोर्टल पर सुविधा शुरू होने के बाद अब लोग समय रहते अपना रिटर्न फाइल कर सकेंगे और आखिरी समय की परेशानी से बच पाएंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सरकार डिजिटल टैक्स सिस्टम को और मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। ऐसे में taxpayers को सलाह दी जा रही है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय पर रिटर्न फाइल करें ताकि किसी तरह की पेनल्टी या तकनीकी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button