
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास का परिचय देते हुए 18वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। 18 से 21 फरवरी 2026 तक वाराणसी में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
रोमांचक फाइनल मुकाबला
फाइनल मैच में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा, लेकिन निर्णायक क्षणों में बेहतर रणनीति और मजबूत मानसिक संतुलन का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 32-29 के अंतर से विजय प्राप्त की और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।


