छत्तीसगढ़राज्य

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का अनुभव हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के लिए मजबूत नींव

दिल्ली। वर्तमान में, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना (508 किमी) जापान सरकार की तकनीकी और वित्तीय सहायता से क्रियान्वयनाधीन है। एमएएचएसआर परियोजना की योजना बनाई गई है और इसका निर्माण एलिवेटेड पुल पर किया गया है। इन कॉरिडोर पर स्टेशनों के डिजाइन में नियंत्रित प्रवेश द्वार , बैगेज स्कैनर, डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर), सीसीटीवी (क्लोज सर्किट टेलीविजन) कैमरे आदि जैसे सुरक्षा उपायों का प्रावधान शामिल है।

एमएएचएसआर परियोजना के माध्यम से विकसित किए जा रहे अनुभव और तकनीकी क्षमताएँ, विशेष रूप से ट्रैक निर्माण, उन्नत सिग्नलिंग, रोलिंग स्टॉक विनिर्माण और रखरखाव, परियोजना प्रबंधन आदि के क्षेत्र देश में भविष्य की हाई स्पीड रेल कॉरिडोरों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करने की अपेक्षा है। ऐसी विशेषज्ञता प्राप्त होने से भारत हाई स्पीड रेल त्र में योजना निर्माण और निर्णय लेने की अपनी क्षमता एवं स्थिति को और सुदृढ़ करेगा।

Related Articles

Back to top button