छत्तीसगढ़राज्य

TV पर मम्मा प्रियंका का गाना देख झूमीं नन्हीं मालती, क्यूट वीडियो ने सोशल मीडिया पर जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने वतन भारत में हैं। प्रियंका जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) में नजर आने वाली हैं और इसी सिलसिले में वह देश में अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं।

हाल ही में प्रियंका को उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। भारत आने के बाद से ही प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ फैमिली टाइम की झलकियां भी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

इसी बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती मैरी का एक बेहद ही क्यूट वीडियो और फोटो शेयर किया है। इस वीडियो में नन्हीं मालती टीवी स्क्रीन पर अपनी मम्मा प्रियंका का सुपरहिट बॉलीवुड गाना ‘तूने मारी एंट्रियां’ (फिल्म ‘गुंडे’) बड़े ध्यान से देखती और एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button