
दिल्ली। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) फरवरी 2024 से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजी: एमबीवाई) लागू कर रहा है, जिसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 तक आवासीय क्षेत्र में एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर (आरटीएस) इंस्टॉलेशन करना है।
पीएमएसजी: एमबीवाई एक मांग आधारित योजना है, जिसके तहत देश के सभी आवासीय उपभोक्ता, जिनके पास स्थानीय डिस्कॉम का ग्रिड से जुड़ा बिजली कनेक्शन है, योजना के राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन करके आरटीएस सिस्टम इंस्टॉलेशन के लिए योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इस योजना के तहत, फरवरी 2024 में शुरू होने के बाद से, 19.03.2026 तक देश भर में कुल 26,19,879 आरटीएस सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं।




