दिल्लीराज्य

नया वैरिएंट फिर खतरनाक : पिछले 24 घंटे में 250 से ज्यादा नए मामले

दिल्ली। कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट फिर खतरनाक हो गया है। शुक्रवार को एक्टिव केस में कमी से राहत मिली थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में 250 से ज्यादा नए मामले सामने आने से टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल पूरे देश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 7400 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14 जून को सुबह 8 बजे तक के आंकड़े जारी किए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले दर्ज हुए हैं। शुक्रवार को पूरे देश में एक्टिव मामलों की संख्या 7131 थी। नए मामलों के बाद भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 7400 हो गई है। कोविड संक्रमण ने पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की जान ली है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4 मौतें हुई हैं, जबकि केरल में संक्रमण से पीड़ित 3 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button