छत्तीसगढ़राज्य

भारत और न्यूजीलैंड ने 2026 में खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे, खेलों में सहयोग के विस्तार पर चर्चा की

दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के खेल प्रतिनिधिमंडल के साथ एक उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में खेलों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के खेल पारिस्थितिकी तंत्र के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ष 2026 खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसकी शुरुआत 1926 में हुई थीं जब भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड कां दौरा किया था जो दोनों देशों के बीच शुरुआती प्रमुख खेल आयोजनों में से एक थी। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए दोनों देशों ने सहयोग को गहरा करने और खेल कूटनीति को मजबूत करने के लिए नई पहल की खोज की।

 

Related Articles

Back to top button