
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज देश भर के 26 युवा चिकित्सा पेशेवरों को ऑन्कोलॉजी, बाल रोग, एंडोक्रिनोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, आपातकालीन चिकित्सा आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन करने वाले मीडिया हाउस की डॉक्टरों को सम्मानित करने के निर्णय की सराहना की और कहा कि अपने करियर के शिखर पर प्रवेश कर रहे हैं इन युवा डॉक्टरों को इस स्तर पर पुरस्कार मिलना उनके लिए एक बड़ी पहचान और प्रोत्साहन है, जो करियर के बाद के चरण में मिलने वाले पुरस्कार की तुलना में कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए युवा डॉक्टरों को उनके करियर के प्रारंभिक चरण में ही पहचान देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक वर्षों में चिकित्सा पेशेवरों को प्रोत्साहित करने से उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने और तेजी से विकसित हो रहे चिकित्सा परिदृश्य में अपने ज्ञान को निरंतर अद्यतन करने की प्रेरणा मिलती है।




