छत्तीसगढ़राज्य

अवैध हीरा तस्करी का भंडाफोड़, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस को अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टीम और शोभा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक हफ्ते के भीतर हीरे की तस्करी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी डमरू लाल लहरे (52 वर्ष) उमरकोट, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) का निवासी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 8 नग बेशकीमती हीरे बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब ₹4 लाख आंकी गई है। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल (₹50 हजार) भी जब्त की गई है। कुल मिलाकर ₹4.50 लाख का मशरूका बरामद हुआ है।

Related Articles

Back to top button