छत्तीसगढ़राज्य

ISHRAE ईस्ट रीजन की द्वितीय RCC छत्तीसगढ़ में

इंडियन सोसाइटी फॉर एचवैक रेफ्रिजरेशन एंड एयरकंडीशनिंग इंजीनियर्स (ISHRAE) रायपुर चैप्टर को द्वितीय रीजनल चैप्टर्स कॉन्फ्रेंस (RCC) आयोजन की जिम्मेदारी प्राप्त हुई है।

इस कार्यक्रम में ISHRAE के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंता कुमार दास, आरडी श्री अमरेंद्र गोस्वामी के साथ विभिन राज्यों से आए डेलीगेट्स जैसे गुवाहाटी, रांची, भुवनेश्वर, कोलकाता एवं दिल्ली से भाग लेंगे। RCC में आगामी कार्ययोजनाओं की चर्चा के साथ-साथ वर्तमान स्थिति की जायज़ा लिया जाएगा।

रायपुर चैप्टर के प्रेसिडेंट श्री सिद्धांत शर्मा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि ईशरे ने इस बार की RCC का अवसर हमें दिया है; यह हमारी बड़ी ज़िम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति का परिचय देश के विभिन्न हिस्सों से आए डेलीगेट्स अनुभव करेंगे। यह कार्यक्रम बेबीलोन कैपिटल में 26–27 सितंबर को आयोजित होगा।

Related Articles

Back to top button