विदेश

नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 291 विदेशी नागरिक लापता; 105 भारतीय पर्यटक शामिल

काठमांडू। नेपाल में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ से रसुवा जिले के टिमुरे बाजार और आसपास के इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की सूचना सामने आई है।

नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, रसुवा इलाके में अचानक आई बाढ़ के बाद 291 विदेशी नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें 105 भारतीय पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस सूचना के बाद भारतीय पर्यटकों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

टिमुरे बाजार में भारी तबाही

जानकारी के मुताबिक, बाढ़ से रसुवा जिले का टिमुरे बाजार क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके अलावा आसपास के दो अन्य बाजार भी बाढ़ की चपेट में आए हैं। अचानक आई तेज बाढ़ के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Related Articles

Back to top button