
डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख डाकघरों एवं उपडाकघरों में अंतरराष्ट्रीय पार्सल एवं अंतरराष्ट्रीय लेख (Foreign Article) बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस सुविधा के माध्यम से अब संभाग के नागरिक अपने पार्सल, दस्तावेज एवं अन्य सामग्री को विश्व के विभिन्न देशों में सुरक्षित, सरल एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से भेज सकते हैं।
डाक विभाग की यह सेवा पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय है। ग्राहकों को पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन तथा ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। अन्य निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में यह सेवा किफायती दरों पर उपलब्ध है तथा भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा संचालित होने के कारण अधिक भरोसेमंद है।




