
1 जुलाई 2026 से LPG को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं. इंडेन गैस, भारत पेट्रोलियम और भारत गैस के LPG कस्टमर्स को बड़ा झटका लगने वाला है. रसोई गैस सिलेंडर यानी एलपीजी (LPG) और पाइप से आने वाली गैस पीएनजी (PNG) से संबंधित कई नियम बदल गए हैं. अगर बदले हुए नियम के मुताबिक आपने तब्दीलियां नहीं की तो एक गलती आपका गैस कनेक्शन कट भी करा सकती हैं.
इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 जून को भी नियमों में कुछ बदलाव किता था. अब 1 जुलाई से भी कुछ नियम बदलने जा रहे है, जिन्हें जानना उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है.
सबसे बड़ा बदलाव ये है कि अब हर घर में गैस सिलेंडर की बुकिंग पर सख्ती बढ़ा दी गई है. सरकार ने दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया है. मतलब ससफ़ है कि आप एक सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर पाएंगे. वहीं गांवों के ग्राहकों के लिए 45 दिन बाद का नियम है.




