
मुंबई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रिंग का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने 349 किलो कोकीन जब्त की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1745 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर इस जब्ती की घोषणा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “हम ड्रग कार्टेल को पूरी तरह से खत्म करने के लिए दृढ़ हैं।” उन्होंने कहा, “नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के गिरोह पर शिकंजा कसते हुए मुंबई में 1,745 करोड़ रुपये मूल्य की 349 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है।”
अमित शाह ने एनसीबी की टीम को दी बधाई
यह नीचे से ऊपर दृष्टिकोण का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें एजेंसी ने एक छोटी खेप का पता लगाते हुए एक विशाल नेटवर्क को बेनकाब किया। इस शानदार सफलता के लिए एनसीबी टीम को बधाई।”
सलीम डोला की गिरफ्तारी के बाद हुई जब्ती
यह जब्ती सलीम डोला को तुर्की से भारत लाए जाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। सलीम डोला एक नशीले पदार्थों का तस्कर है और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम का सहयोगी है।




