मनोरंजन

फिल्म नई नवेली की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले यामी गौतम अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेत्री पीली साड़ी में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उनका ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

‘नई नवेली’ में नए अंदाज में नजर आएंगी यामी
यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ में एक अलग तरह के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को भारतीय फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है, जिसमें पारिवारिक मनोरंजन के साथ ह्यूमर, एक्शन और फैंटेसी का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, यामी गौतम के नए अवतार ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। अब फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button