कांतारा ने बनाई ग्लोबल पहचान: अमेरिका के संग्रहालय में मिला तूलु नाडु का पंजरली मुगा मास्क

मुंबई। कांतारा, 2022 की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म, अब सीमाओं को पार कर एक ग्लोबल फेनोमेनन बन चुकी है। यह फिल्म, जो कर्नाटक के तटीय क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती है, ने न सिर्फ़ पूरे भारत में दर्शकों के दिल जीते हैं बल्कि दुनिया भर में लोगों और संस्कृतियों को जोड़ते हुए अपनी खास पहचान बनाई है।
फिल्म की वैश्विक सफलता में सबसे खास बातों में से एक है तूलु नाडु का आइकॉनिक पंजरली मुगा मास्क। गहरी सांस्कृतिक महत्ता वाला यह मास्क फिल्म में दिखाए जाने के बाद चर्चा में आया है। सदियों से बड़े ही प्यार और सम्मान के साथ संरक्षित यह मास्क अब महाद्वीपों की यात्रा कर अमेरिका के एक प्रसिद्ध संग्रहालय में स्थायी रूप से रखा गया है। यह भारत की समृद्ध लोककला और विरासत की वैश्विक स्तर पर सराहना और संरक्षण का एक खास मौका है।
जो लोग अब तक नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सिर्फ़ 11 दिनों में इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹600 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इसकी दिलकश कहानी, लोककथाएं और शानदार दृश्य दर्शकों को पूरी दुनिया का दिल जीत चुके हैं, और यही वजह है कि इसे एक सच्चा सिनेमाई मास्टरपीस कहा जा रहा है।




