
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत, MY भारत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘बजट क्वेस्ट 2026’ के अंतर्गत महिला आरक्षण विधेयक पर एक ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 40 युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो राष्ट्रीय विकास में महिलाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ आए।

मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जिन क्षेत्रों और सेक्टरों का नेतृत्व महिलाएं करती हैं, उनका विकास दोगुनी गति से होता है; उन्होंने निर्णय लेने की प्रक्रिया और शासन-प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी के अत्यंत महत्व को रेखांकित किया।राजीव गांधी भूजल राष्टीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक रंजन कुमार जी ने सभी प्रतिभागियों को मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देकर सभी का स्वागत किया।




