छत्तीसगढ़राज्य

वेलेंटाइन डे पर कार के अंदर मिले युवक-युवती के शव

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 107 में वैलेंटाइन डे के दिन एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शनिवार दोपहर एक कार के भीतर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के बाद हत्या और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

सेक्टर 107 क्षेत्र में शनिवार दोपहर राहगीरों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार में दो लोगों को बेसुध हालत में देखा। करीब जाकर देखने पर कार के अंदर खून से लथपथ दो शव पड़े मिले। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

वैलेंटाइन डे के दिन हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सके।

Related Articles

Back to top button