Bollywood

पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, परिवार संग किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन

पुरी। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। अभिनेत्री सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिंहद्वार पहुंचीं, जहां उनके वंशानुगत पांडा और मंदिर प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया।

शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी सहित परिवार के अन्य सदस्यों आकांक्षा अग्रवाल, रवि कुमार और अन्य लोगों के साथ बाइस सीढ़ी के मार्ग से मंदिर परिसर में प्रवेश किया। गर्भगृह में उन्होंने रत्न सिंहासन पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन किए तथा देवी महालक्ष्मी की भी पूजा की।

अभिनेत्री ने मंदिर परिसर में करीब एक घंटे से अधिक समय बिताया। दर्शन के बाद उन्होंने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह महाप्रभु का बुलावा था, जो मुझे आज पुरी ले आया। मैं खुद को धन्य और बेहद खुश महसूस कर रही हूं। चार धाम तीर्थयात्राओं में यह सबसे बड़ा तीर्थस्थल है। जय जगन्नाथ।”

Related Articles

Back to top button