
मुंबई । कांतारा ने एक लोकल कन्नड़ कहानी से ग्लोबल सेंसेशन बनने तक का सफर तय करने का अपना शानदार चार यादगार साल पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर मेकर्स ने फैंस का आभार व्यक्त किया है।
होम्बले फिल्म्स सच में भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसने भारतीय सिनेमा को कई सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। फिल्म ने अब तक अपने एक्स्ट्राऑर्डिनरी काम के लिए कई अवॉर्ड्स हासिल किए हैं, ऐसे में इसने हाल ही में SIIMA अवॉर्ड्स में अपना जलवा दिखाया। जी हां, कांतारा ने इस अवॉर्ड शो में कुल 9 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
‘कांतारा’ जो 30 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई, वह देखते ही देखते एक कन्नड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म से पूरे देश भर में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। जहां इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट करने के साथ इसमें सप्तमी गौड़ा और किशोर के साथ बतौर लीड काम भी किया था। वहीं, विजय किरागंदूर ने भूमिका भी निभाई। इस फ़िल्म को इसे प्रोड्यूस भी किया था। कर्नाटक के तटीय इलाके से नाता रखने वाली यह कहानी खुद में इंसानी लालच, वन की जमीन के संरक्षण और ‘भूता कोला’ जैसी पवन लोक परंपराओं के बीच होने वाले टकराव को लिए हुए है। फिल्म ने अपनी बिल्कुल नई और कभी न देखी गई कहानी से लेकर जबरदस्त क्लाइमेक्स तक से दर्शकों को बेहद प्रभावित किया।




