छत्तीसगढ़राज्य

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन: कानून व्यवस्था और आपराधिक मामलों की समीक्षा

रायपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में व्यापक समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मामुख्य सचिव विकास शीलअपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआमुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सहित रेंज आईजी, सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही, सभी जिलों के परफॉर्मेंस की गहन समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महिला एवं बालिका से जुड़े अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों में निश्चित समयावधि के भीतर चालान पेश करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, तकनीक आधारित निगरानी तंत्र विकसित करने, और जनता से संवाद को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button