छत्तीसगढ़राज्य

कुरुद से अभनपुर के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन का स्पीड ट्रायल

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में कुरुद से अभनपुर के बीच 22 किलोमीटर नई ब्रॉड गेज लाइन का स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन से कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी (रेल संरक्षा आयुक्त) दक्षिण पूर्व सर्कल, कोलकाता के द्वारा किया गया । कुरुद से अभनपुर के बीच स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे से इसका निरीक्षण किया गया । कुरुद से स्पेशल ट्रेन 16:22 बजे शुरू होकर अभनपुर 16:40 बजे पहुंची और इस दौरान कुरुद से अभनपुर के बीच 22 किलोमीटर की दूरी लगभग 18 मिनट मे पूरा किया गया ।
इस स्पीड ट्रायल के दौरान कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी (रेल संरक्षा आयुक्त) दक्षिण पूर्व सर्कल/ कोलकाता ब्रिजेश कुमार मिश्रा, अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद जी सहित मंडल शाखा अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Back to top button