छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21 नवंबर को कई इलाकों में बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 18 से 23 नवंबर के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ इसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Related Articles

Back to top button