छत्तीसगढ़राज्य

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर रिलीज, इमोशनल अंदाज़ ने जीता दिल

सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म मातृभूमि लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के पहले टाइटल सॉन्ग को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इस गाने ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे।

अब मेकर्स ने फिल्म के तीसरे गाने ‘चांद देख लेना’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। टीजर का टोन बेहद इमोशनल है और यह फिल्म की कहानी के गहरे जज़्बाती पहलू की झलक देता है।

टीजर में भावनाओं से भरपूर म्यूजिक और विजुअल्स दिखाए गए हैं, जो दर्शकों को फिल्म के इमोशनल कोर से जोड़ने का काम करते हैं। फैंस सोशल मीडिया पर इस टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और गाने के पूरे वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button