
छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड ने TTJ पुणे 2026 के दो दिवसीय आयोजन में मुख्य सहभागिता निभाते हुए राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया। देश भर से आए ट्रैवल एजेंट्स और पर्यटन हितधारकों की भारी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड की उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा ने एक आकर्षक पीपीटी प्रस्तुतीकरण के जरिए राज्य के प्रमुख और उभरते पर्यटन स्थलों, उपलब्ध सुविधाओं तथा अपार पर्यटन संभावनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
उनके प्रस्तुतीकरण में छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर, वन्यजीव अभयारण्यों और एडवेंचर टूरिज्म के अवसरों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। उपस्थित ट्रैवल एजेंट्स और प्रतिनिधियों ने इसे अत्यंत सराहनीय बताते हुए खुलकर तारीफ की, जिससे राज्य पर्यटन की ब्रांडिंग को मजबूती मिली।




