
रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास के लिए अब तक 1338 स्टेशनों की पहचान की गई है, जिनमें से 13 स्टेशन दिल्ली में स्थित हैं। दिल्ली में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास के लिए चिन्हित स्टेशनों के नाम इस प्रकार हैंः –
राज्य अमृत स्टेशनों की संख्या अमृत स्टेशनों के नाम
दिल्ली
13
आदर्शनगर दिल्ली, आनंद विहार, बिजवासन, दिल्ली, दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली शहादरा, हजरत निजामुद्दीन, नरेला, नई दिल्ली, सब्जी मंडी, सफदरजंग, तिलक ब्रिज
दिल्ली में स्थित कुछ स्टेशनों पर विकास के लिए गतिविधियां नीचे दी गई हैंः –
सफदरजंग: सिग्नल और टेलीकॉम बिल्डिंग के निर्माण का काम पूरा हो चुका है और इसे चालू कर दिया गया है। स्टेशन भवन का काम पूरा हो चुका है और फिनिशिंग का काम शुरू हो चुका है। परिचालन भवन का संरचनात्मक कार्य पूरा हो गया है। एयर कॉनकोर्स की नींव और स्तंभ निर्माण पूरा हो चुका है और गर्डर्स की लॉन्चिंग शुरू कर दी गई है। डिपार्चर प्लाजा कैनोपी के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। प्लेटफार्म शेल्टर की व्यवस्था, सर्कुलेशन और एप्रोच रोड में सुधार का काम शुरू कर दिया गया है।
बिजवासन: स्टेशन भवन और एयर कॉनकोर्स का संरचनात्मक कार्य पूरा हो चुका है और परिष्करण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्लेटफार्म शेल्टर का काम शुरू कर दिया गया है। विद्युत सब-स्टेशन का संरचनात्मक कार्य पूरा कर लिया गया है और खाई बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सबवे का संरचनात्मक कार्य पूरा हो चुका है और परिष्करण कार्य शुरू कर दिया गया है।
दिल्ली कैंट: ईस्ट साइड स्टेशन भवन (भाग 1) का संरचनात्मक कार्य और आवासीय क्वार्टरों का संरचनात्मक कार्य पूरा हो चुका है। ईस्ट साइड स्टेशन बिल्डिंग (भाग 2), एलिवेटेड रोड, आगमन और प्रस्थान कॉनकोर्स, रेलवे क्वार्टर का फिनिशिंग कार्य, बाहरी विकास का निष्पादन, प्लेटफॉर्म, ओवरहेड टैंक का नवीनीकरण और ईस्ट साइड स्टेशन बिल्डिंग (भाग 1) की फिनिशिंग के लिए संरचनात्मक कार्य पूरे कर किए गए हैं।
नरेला स्टेशनः प्लेटफार्म शेल्टर, प्लेटफार्म सरफेसिंग, आधुनिक शौचालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग और दिव्यांगजन सुविधाओं का काम शुरू कर दिया गया है।
सब्जी मंडी स्टेशनः नए स्टेशन भवन, प्लेटफार्म शेल्टर, प्लेटफार्म सरफेसिंग, आधुनिक शौचालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांगजन सुविधाएं, लिफ्ट और 12 मीटर फुट ओवर ब्रिज का काम शुरू कर दिया गया है।
तिलक ब्रिज स्टेशनः नए स्टेशन भवन, प्लेटफार्म शेल्टर, प्लेटफार्म सरफेसिंग, आधुनिक शौचालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांगजन सुविधा और लिफ्ट का काम शुरू हो गया है।
नई दिल्ली: अजमेरी गेट साइड पर होल्डिंग एरिया के प्रावधान का काम पूरा हो चुका है और पहाड़गंज साइड में पार्ट स्टेशन बिल्डिंग को गिराने के लिए कार्यालयों और यात्री सुविधाओं को स्थानान्तरित करने का काम भी पूरा हो चुका है। पहाड़गंज साइड में डबल बेसमेंट के निर्माण, एलिवेटेड रोड की नींव का काम शुरू कर दिया गया है।
मास्टर प्लानिंग के लिए बनाए गए स्टेशन विभिन्न चरणों में हैं। मास्टर प्लानिंग एक पुनरावृत्तीय प्रक्रिया है जिसमें अनुकूलन की आवश्यकता होती है और इस स्तर पर ऐसे अनुकूलन के लिए समय सीमा का संकेत नहीं दिया जा सकता है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। इस योजना में स्टेशनों को बेहतर बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है। प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लानिंग में शामिल हैं:-
स्टेशन और परिसंचारी क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार
शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन का एकीकरण
स्टेशन भवन का सुधार
प्रतीक्षालय कक्ष, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, वाटर बूथ में सुधार
यात्री यातायात के अनुरूप व्यापक फुट ओवर ब्रिज/एयर कॉनकोर्स का प्रावधान
लिफ्ट/एस्केलेटर/रैंप का प्रावधान
प्लेटफ़ॉर्म की सतह और प्लेटफ़ॉर्म पर कवर का सुधार/प्रावधान
‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क का प्रावधान
पार्किंग क्षेत्र, मल्टीमॉडल एकीकरण
दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं
बेहतर यात्री सूचना प्रणाली
कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण आदि का प्रावधान।



