छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक ऐतिहासिक एवं अद्भुत आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रही है

सकल जैन श्री संघ, छत्तीसगढ़ एवं श्री अखिल भारतीय खरतरगच्छ महासंघ के तत्वावधान में 17 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में भव्य सहस्त्रावधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन की विशेषता यह है कि 14 वर्षीय बालमुनि, 22 आगमों के ज्ञाता एवं महारतावधानी पूज्य श्री हँसभद्र मुनि जी महाराज एक ही समय में पूछे गए 1000 प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे। सहस्त्रावधान को जैन परंपरा के अत्यंत दुर्लभ, विलक्षण एवं ज्ञानप्रधान आयोजनों में माना जाता है।
आयोजकों के अनुसार यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ज्ञान, साधना, स्मरण शक्ति, एकाग्रता और आत्मबल का अद्भुत प्रदर्शन है। इतनी कम आयु में इस प्रकार की असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन समाज के लिए प्रेरणा का विषय है।
रायपुर में पहली बार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक सहस्त्रावधान को लेकर जैन समाज सहित विभिन्न वर्गों में उत्साह का वातावरण है। आयोजकों ने धर्मप्रेमी बंधुओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दुर्लभ आध्यात्मिक आयोजन के साक्षी बनने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम विवरण:
📅 17 जून 2026
🕢 प्रातः 07:30 बजे
📍 इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर
यह आयोजन आस्था, ज्ञान और साधना के अद्वितीय संगम का साक्षी बनेगा तथा रायपुर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास में एक नई उपलब्धि जोड़ने वाला सिद्ध होगा।

Related Articles

Back to top button