
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में दो दिवसीय नौवेंराष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन – 2026 का उद्घाटन किया।
सम्मेलन के उद्घाटन से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आसूचना ब्यूरो (IB) के उन बहादुर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।







