
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 27 से 29 सितंबर, 2026 तक कतर की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री जी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं।
इस यात्रा के दौरान, श्रीमती सीतारमण 28 सितंबर 2026 को दोहा में आयोजित होने वाली एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 11वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा लेंगी, साथ ही एआईआईबी अध्यक्ष व जॉर्डन, स्विट्जरलैंड, अल्जीरिया, सऊदी अरब और नेपाल के समकक्षों के साथ अन्य महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगी।
एआईआईबी की वार्षिक बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री एआईआईबी के भारतीय गवर्नर के तौर पर हिस्सा लेंगी। भारत इस बैंक का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है।




