छत्तीसगढ़राज्य

गर्मी से राहत : कई जिलों में आज भी बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश, तेज हवा और

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मुख्य तौर पर बस्तर और सरगुजा संभाग में बारिश हो सकती है। आज कुछ इलाकों में अंधड़ चलने और व्रजपसत की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अगले 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ 4.5 किलोमीटर से लेकर 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके साथ ही, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से होकर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और झारखंड से गुजरती हुई उत्तर बांग्लादेश तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका भी सक्रिय है, जो दक्षिण तेलंगाना से शुरू होकर दक्षिण मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इसी मौसम तंत्र के वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी-तूफ़ान की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button