छत्तीसगढ़राज्य

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन नए अंदाज में आएंगे नजर

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशराज फिल्म्स (YRF) पहली बार हॉरर जॉनर में फिल्म बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें वरुण धवन लीड रोल निभाएंगे। रोमांटिक, एक्शन और स्पाई फिल्मों के लिए मशहूर YRF अब डर और सस्पेंस से भरी कहानी के साथ हॉरर की दुनिया में कदम रखने जा रहा है।यशराज फिल्म्स की यह पहली हॉरर फिल्म होगी। इससे पहले बैनर ने रोमांस, ड्रामा, एक्शन और स्पाई यूनिवर्स जैसी कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर जॉनर से दूरी बनाए रखी थी। अब मेकर्स एक नई तरह की कहानी के साथ इस जॉनर में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं।

वरुण धवन को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है। यह YRF के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह साल 2021 में आई फिल्म ‘सुई धागा’ में इस बैनर के साथ काम कर चुके हैं। हॉरर जॉनर में यह वरुण धवन की पहली बड़ी फिल्म होगी, जिसमें वह एक अलग तरह का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button