छत्तीसगढ़राज्य

जम्मू-कश्मीर में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बस रामनगर से ऊधमपुर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।

मोड़ पर हुआ हादसामिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन के मलबे से कुल 15 शव बरामद किए गए जबकि 20 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

पीएम ने किया मुआवजे का किया ऐलानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button