छत्तीसगढ़राज्य

भाईदूज मनाकर लौट रहे परिवार की बाइक हादसे में चार लोगों की मौत

कवर्धा। भाईदूज के त्योहार के दिन कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम बनिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मामा के घर से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, भाई-बहन अपने पिता के साथ मामा के घर भाईदूज का त्योहार मनाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम बनिया के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में पिता और भाई-बहन समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button