दिल्लीराज्य

BJP ने बदले 4 राज्यों के अध्यक्ष, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा, पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज गुरुवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों का एलान कर दिया है। आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है।

इस बड़े बदलाव के तहत देश की राजधानी दिल्ली प्रदेश भाजपा की कमान पूर्वी दिल्ली के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है। वहीं, सीमावर्ती राज्य पंजाब में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए सरदार केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जहाँ अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश का नया बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button