
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नई अमृत भारत ट्रेनें देश भर में यात्री सुविधाओं और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा विभिन्न मार्गों पर 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ को लेकर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री ने इस कदम से होने वाले व्यापक लाभों का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्री अनुभव और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के अलावा ये नई अमृत भारत ट्रेनें वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होंगी।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें जल्द ही पटरियों पर दौड़ने लगेंगी। यह कदम देश में आधुनिक रेल सेवाओं के नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है।




