
Raipur, August 1, 2026. On the occasion of the holy week of Guru Purnima, a function was organised for meritorious students and excellent students at Vimtara, Shantinagar, Raipur. शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंजनेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं भाजपा जिला शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी युवा प्रतिभा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में निहित होती है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों एवं समर्पित शिक्षकों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों से सतत अध्ययन, नवाचार और नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने स्वयं को पढ़ाए शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की एवं वर्तमान स्तिथि में छात्र -शिक्षक आदर्श कर्तव्यों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की | दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी जी ने शिक्षक के समाज के आधारस्तंभ को दर्शाया , वही विधायक मोतीलाल साहू जी ने शिक्षकों के समर्पण व उनकी कर्म निष्ठा पर प्रकाश डाला | उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने छात्रो के बीच संवाद में अपना विद्यार्थी जीवन को स्मरण किया, श्री कांतिलाल जैन जी ने शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से गुरु सम्मान की बात रखी |
उक्त कार्यक्रम में समस्त अतिथियों द्वारा 364 मेधावी छात्र एवं 89 शिक्षकों का स्मृति चिह्न , मेडल व शॉल-श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया |
कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक श्री शरद चन्द्रा जी , श्री निलेश पांडे जी , श्रीमती दीपिका सोनी जी , श्रीमती पदमा शर्मा जी , कार्यक्रम प्रभारी श्री प्रदीप जोशी जी , श्री अनूप यदु जी , श्रीमती सुषमा पटनायक जी , श्री आकाश पांडेय जी , डॉ.दामिनी देशमुख जी , श्री चंद्रशेखर द्विवेदी जी , श्री बिमलेंद्र तिवारी जी ,श्रीमती रोशनी मिश्रा जी , श्रीमती संजुषा शर्मा जी , श्री स्वप्निल शर्मा जी , श्री अभिषेक जगत जी ,श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी , श्री अजय भाले जी , श्री एन.एन.राव जी ,श्री अजय सिंह जी , श्री अभिषेक शर्मा जी , श्री निखिल वर्मा जी का सफल कार्यक्रम आयोजन हेतु विशेष सहयोग प्राप्त हुआ|




