
राज्य सरकार ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। यह अवकाश नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर मे स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं में 20 नवम्बर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर आदेश भी जारी किया है।
सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश में लिखा है
” नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर मे स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं हेतु कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए सरल क्रमांक-3 में गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन)” पर्व हेतु 9 नवम्बर, 2026 दिन-सोमवार को स्थानीय अवकाश (Local Holiday) घोषित किया गया था।
2/विभागीय अधिसूचना 26.10.2026 के द्वारा गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किये जाने के फलस्वरूप राज्य शासन एतद्वारा उक्त स्थानीय अवकाश के स्थान पर नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर मे स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं हेतु 20 नवम्बर, 2026, दिन-शुक्रवार को “देवउठनी एकादशी” पर्व हेतु स्थानीय अवकाश घोषित करता है।




