
रायपुर.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के ने अनधिकृत स्टॉल के संज्ञान पर रायपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार प्लेटफार्म संख्या 01 के निकट एक्सप्रेसवे के पास चल रहे अनधिकृत स्टॉल के संबंध में एक संयुक्त सर्वेक्षण करा कर। यह पाया गया कि उक्त अनधिकृत स्टॉल राज्य सरकार की भूमि पर, रेलवे भूमि के ठीक निकट चल रहा है। अनधिकृत स्टॉल के स्थान और असामाजिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन ने अनधिकृत स्टॉल को आगे की कार्रवाई के लिए सील कर दिया गया है। यह स्टॉल रेलवे प्रशासन एवं रायपुर नगर निगम की अनुमति के बिना चलाया जा रहा था।
इस अवैध अनधिकृत स्टॉल के कारण स्टेशन परिसर में आने जाने वाले यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था।
1. यात्रियों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही है, विशेषकर व्यस्त समय के दौरान। शाम और रात के समय यात्रियों को असामाजिक वातावरण का सामना करना पड़ रहा है।




