
रायपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को प्रतिकूल मौसम, भारी से अति भारी वर्षा, गरज-चमक तथा तेज हवाओं की संभावना के संबंध में जारी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों तक आवश्यक सावधानियों की जानकारी व्यापक रूप से पहुंचाई जा रही है । इसके लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली, सूचना एवं डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन, आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा अन्य संचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है।
रेल यात्रियों के लिए परामर्श




