छत्तीसगढ़राज्य

मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा: जोन 6 ने जोन 9 की टीम को 8 विकेट से हराकर किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत 26 फरवरी 2026 को संध्या 6 बजे से नगर निगम जोन 1 औऱ जोन 7 की टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच नेताजी सुभाश्चन्द्र बोस स्टेडियम में होगा, वहीं रात्रि 8 बजे नगर निगम जोन 2 की टीम जोन 4 की टीम से क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी.
विगत दिवस रात्रि 8 बजे से हुए मैच में नगर निगम जोन 6 की टीम ने जोन 9 की टीम को 8 विकेट से हराकर स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. जोन 9 की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में पूरी टीम 8.2 ओवर में आल आउट हो गयी. निगम जोन 6 की टीम ने मात्र 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए औऱ शानदार विजय प्राप्त कर ली. निगम जोन 6 की विजय में मात्र 11 गेंदों में 3 छक्कों औऱ 3 चौक्कों की सहायता से 30 रन की विस्फोटक नाबाद पारी खेलने औऱ 1.2 ओवर में मात्र 3 रन देकर 3 विकेट हासिल करने वाले राकेश बेहरा की प्रमुख भूमिका रही. रराकेश बेहरा शानदार आलराउंड प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच घोषित किये गए. उन्हें नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष  नंदकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 9 जोन अध्यक्ष गोपेश साहू, पार्षद देवदत्त द्विवेदी, प्रमोद कुमार साहू, मोहन कुमार साहू, कृष्णा सोनकर, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर सहित मिलकर सम्मानित किया.

 

Related Articles

Back to top button