छत्तीसगढ़राज्य

रेत-मुरूम के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी, चार हाईवा जब्त

राजनांदगांव जिले में रेत और मुरूम के अवैध उत्खनन तथा परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और चार हाईवा वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम धारा, मोहारा तथा राजनांदगांव तहसील के ठेलकाडीह, इरईकला और घुमका क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया।

रेत-मुरूम के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

जांच के दौरान जेसीबी से अवैध मुरूम उत्खनन और हाईवा से अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दोनों वाहनों को थाना मोहारा के सुपुर्द किया गया। वहीं दूसरी  हाईवा को अवैध रेत परिवहन के मामले में थाना ठेलकाडीह भेजा गया। इसके अलावा दो अन्य हाईवा को अवैध मुरूम परिवहन के मामले में जब्त कर थाना घुमका को सौंपा गया। खनिज विभाग ने बताया कि सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए लगातार निगरानी और गश्त जारी है।

Related Articles

Back to top button