छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में उमस बढ़ी, बादल छाए पर बारिश नहीं, राहत नहीं

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. दो दिन की बरिश में रायपुर को जमकर भिगोने के बाद मौसम ने करवट ले ली है. इससे लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं. अब बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने का इंतजार है. इस बीच अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मध्य उत्तरप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना हुआ है तथा इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.5 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है. समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, मध्य उत्तरप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बना कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और वहां से पूर्व-दक्षिण-पश्चिम की ओर मिजोरम तक स्थित है.

Related Articles

Back to top button