छत्तीसगढ़राज्य

Bigg Boss के 20वें सीजन की हुई अनाउंसमेंट, जल्द आएगा शो

एक्टर सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’  के नए सीजन को लेकर काफी समय से चर्चा तेज है. इसी चर्चा के बीच इस शो के 20वें सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है. मेकर्स ने हाल ही में जियो हॉटस्टार पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शो का अनाउंसमेंट किया है.

बता दें कि ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के मेकर्स ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- दो दशक बाद भी शो मोस्ट आइकॉनिक बना हुआ है. इस शो में लड़ाई-झगड़ों से लेकर टास्क तक सभी खूब पसंद किए जाते हैं. इस शो के बाद कई लोगों को बहुत नेम-फेम मिला. इस बार शो में कौन हिस्सा लेगा इसे लेकर भी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं. खबर है कि इस बार शो में अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, जन्नत जुबैर, करण पटेल, मिस्टर फैजू, निया शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर, Santy Sharma जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है

 

Related Articles

Back to top button